रैली का स्वागत करते ब्रह्मकुमारी।
गोंडा। महिला सशक्तीकरण के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन से महिला सिपाहियों की स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली देवीपाटन से बलरामपुर शहर होते हुए गोंडा जिले के इटियाथोक के रास्ते कोतवाली नगर, वजीरगंज होते हुए नवाबगंज पहुंची। यहां पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने रैली का स्वागत किया। इसके बाद रैली अयोध्या के लिए रवाना हो गई।
स्कूटी रैली की प्रभारी सीओ (यातायात) बलरामपुर ज्योतिश्री ने अगुवाई की। रैली इटियाथोक थाने पहुंची। यहां सीओ शिल्पा वर्मा व प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद कोतवाली नगर पहुंची। यहां सीडीओ अरुन्मोली, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एआरटीओ (प्रशासन) बबिता वर्मा, सीओ (करनैलगंज) नवीना शुक्ला, सीओ (सदर) शिल्पा वर्मा व समाजसेवी एवं अधिवक्ता रुचि मोदी ने स्वागत किया। रैली थाना वजीरगंज पहुंची। यहां एसडीएम तरबगंज शत्रोहन पाठक, सीओ तरबगंज संसार सिंह राठी ने स्वागत किया। यहां से रैली नवाबगंज थाने पहुंची। जहां ब्रह्मकुमारी बहनों ने स्वागत कर अयोध्या के लिए रवाना किया। सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि 70 महिला पुलिसकर्मियों की टीम रैली में शामिल रही। आठ दिवसीय रैली का 29 मार्च को ललितपुर में समापन होगा।