फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंटर कॉलेजों में विज्ञान प्रदर्शनी से निखरेगी छात्रों की प्रतिभा

Sat, 18 Nov 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक स्कूलों के विज्ञान के छात्र - छात्राओं की प्रतिभा को निखारने की पहल होगी। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य परियोजना निदेशक ने विद्यालय स्तर से राज्य स्तर तक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षकों से जनपदीय प्रदर्शनी से पहले विद्यालय स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन कराकर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी राजकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कराकर चयनित छात्र-छात्राओं की सूची मॉडल प्रारूप के साथ उपलब्ध कराएं। ताकि विज्ञान के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के भविष्य को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर कक्षा नौ और 10 से एक और सीनियर वर्ग से कक्षा 11 और 12 से एक प्रतिभागी का चयन जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन कराकर चयनित छात्र छात्राओं की सूची जनपदीय प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध कराएंगे। जनपदीय प्रदर्शनी जूनियर और सीनियर वर्ग दो वर्गों में आयोजित होगी। दोनों वर्ग से तीन-तीन मॉडल चयनित किए जाएंगे।

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि स्कूलों में विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जिला स्तरीय आयोजन स्कूलों में कार्यक्रम के बाद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें