गोंडा। जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर शनिवार को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसमें परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं। डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। कहा गया है कि जिले में अतिवृष्टि (भारी बारिश) के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 31 अक्तूबर को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।