फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधिवक्ताओं को छूट देंगे स्कूल व नर्सिंग होम

Fri, 24 May 2024 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विगत वर्षों की तरह इस साल भी कुछ विद्यालय, नर्सिंग होम और पैथॉलोजी लैब संचालकों ने अधिवक्ताओं, उनके बच्चों व आश्रितों को छूट देने का निर्णय लिया है। फौजदारी बार एसोसिएशन के महामंत्री अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि जिले के सनबीम स्कूल ने प्रवेश शुल्क में अधिवक्ताओं के बच्चों को 50 फीसदी और एपीएस स्कूल गायत्रीपुरम ने सौ फीसदी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। जबकि गोंडा मेडिकल सेंटर ने अधिवक्ताओं, उनकी पत्नी, बच्चों व माता-पिता को इलाज में वरीयता के साथ ही यथासंभव छूट देने और यश होम्यो क्लीनिक व नारायण पैथ लैब ने परामर्श सेवा और जांच में 20 फीसदी छूट देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें