गोंडा। लगातार बारिश के कारण आवागमन व बिजली की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को भी जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि बीएसए और डीआईओएस को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को आदेश का पालन करने को कहा गया है। सोमवार को स्कूलों में पठन-पाठन नहीं होगा। (संवाद)