विकास भवन सभागार में शिक्षकों को स्कूल आवंटित करते बीएसए।-संवाद
गोंडा। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को बीएसए ने 64 शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया। इन्हें जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में तैनाती दी गई है। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अंश व पूर्णकालिक के साथ ही उर्दू टीचर के लिए 73 पदों पर चयन किया जाना था। इसमें से 64 अभ्यर्थियों ने पदभार ग्रहण किया है।