फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहन की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। स्कूली वाहन की टक्कर से घायल आठ वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नकहरा गांव के धवरिया मजरा निवासी हरिश्चंद्र पुत्र राजपाल ने बताया कि उनका भतीजा प्रेम (8) पुत्र फूलचंद्र बुधवार शाम को घर के पास खेल रहा था। तभी उधर से एक निजी स्कूल का वाहन तेज रफ्तार में निकला। चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए प्रेम को टक्कर मार दी। जिससे प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में परिजनों ने उसको सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज शुरू हुआ। हरिश्चंद्र ने बताया कि रात में इलाज के दौरान प्रेम की मौत हो गई। बताया कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई है प्रेम उसी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ाई करता था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हरिश्चंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें