फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 03 Jul 2015 11:29 PM IST
रूपईडीह (गाोंडा)/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यह हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर मिश्रौलिया क्रासिंग के पास शुक्रवार सुबह हुआ। कौड़िया क्षेत्र में ग्राम उसरैना निवासी दुर्गा प्रसाद दूबे शुक्रवार को बेटे विकास के साथ बाइक से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में गोंडा-बहराइच मार्ग पर मिश्रौलिया क्रासिंग बन्द थी। विकास बाइक झुका कर क्रासिंग पार करने लगा तो पीछे से दुर्गा प्रसाद ने भी निकलने की कोशिश की। उसी दौरान काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आकर दुर्गा प्रसाद की मौत हो गई। दुर्गा प्रसाद एक निजी विद्यालय के संचालक थे। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें