फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: स्कूल में गोवंश, दूसरे दिन भी पढ़ाई ठप

Tue, 14 Feb 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
स्कूल में बंद मवेशी।
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को भी छुट्टा जानवर बंद रहे। जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित रही। सुबह दोनों स्कूलों में बच्चे पहुंचे, लेकिन गोवंशों को देखकर वापस चले गए।
विज्ञापन


छुट्टा गोवंशों से परेशान किसानों ने क्षेत्र के दो विद्यालयों में गोवंशों को कैद कर दिया है। ईश्वरनंद कुट्टी व मेहनौन परिषदीय स्कूल में गोवंश कैद होने से सोमवार और मंगलवार को विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित रही। किसानों ने गोवंशों को गोशाला में भिजवाने की मांग उठाई है।

गौरतलब है कि सोमवार को मेहनौन गांव के प्राथमिक विद्यालय में किसानों ने तमाम गोवंशों को परिसर में बंद कर दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर उन्हें गोशाला में संरक्षित करने की मांग उठाई। दूसरी दिन मंगलवार को भी ईश्वरनंद कुट्टी प्राथमिक विद्यालय में कई गोवंश बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ रूपनारायण भारती ने कहा कि सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया है कि वह अस्थाई गो आश्रय केंद्र बनाकर पशुओं को संरक्षित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें