गोंडा। परसपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत डेहरास के छितौनी निवासी सौरभ सिंह का यूपी कबड्डी लीग में चयन हुआ है। उनके बड़े भाई गौरव सिंह ने बताया कि सौरभ उत्तराखंड के रुड़की में रहकर कबड्डी की प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में आठ टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें सोमवार को अवध रामदूत टीम में सौरभ का चयन हुआ है। सौरभ लेफ्ट काॅर्नर के मजबूत डिफेंडर हैं। दो भाइयों में सौरभ सबसे छोटे हैं। माता ज्ञानकली गृहिणी हैं। सौरभ के कबड्डी टीम में चयनित होने पर दिग्विजय सिंह, सूरज सिंह, संदीप पांडेय, राजन सिंह, मुकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।