फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खतरे के निशान से 48 सेमी ऊपर पहुंची सरयू

Fri, 09 Aug 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में जलस्तर 44 सेंटीमीटर बढ़ा है। नदी में मशीना (तेज प्रवाह की चक्रानुक्रम लहरें) उठने से ग्राम बहुवन मदार माझा के सामने गन्ना, धान व सब्जी के 100 बीघे से अधिक खेत कटकर पानी में समा गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। देर रात डिस्चार्ज बढ़ने के कारण जलस्तर और तेजी से बढ़ने लगा। शुक्रवार को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर यानी करीब आधा मीटर ऊपर हो गया। अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो एक बार फिर बाढ़ के हालात पैदा हो जाएंगे। जानकारों का मानना है लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी नालों के पानी से जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहेगी। दूसरी तरफ नदी में बढ़ रहा पानी अब बाढ़ से प्रभावित रहे गांवों की ओर फैल रहा है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता अमरेश सिंह व अवर अभियंता रवि वर्मा बताते हैं कि बरसात अधिक होने के चलते जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, अभी किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें