फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती

Wed, 01 Nov 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के टाउनहाल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में अति​थियों का स्वागत करते भाजपा
विज्ञापन
गोंडा। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी विभागों के अलावा राजनीति दल व सामाजिक संगठन के कार्यालयों पर सरदार पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण कर एकता दिवस के रुप में मनाया गया।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से शहर के टाउनहॉल में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि आज के नौजवान सरदार पटेल के जीवन से बहुत कुछ सीख सकते हैं।
तरबगंज विधायक प्रेमनारायन पांडेय ने कहा सरदार पटेल ने अपने राजनैतिक गुरु के निर्देश पर प्रधानमंत्री के कुर्सी का त्याग कर दिया। वहीं मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, छपिया ब्लाॅक प्रमुख अनिल पासवान, भाजपा नेता महेश नारायण तिवारी, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, छात्रनेता उमेश शुक्ल आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ एम. अरुन्मोली की अगुवाई में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। इन दौरान उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता व लोगों के सुरक्षा की शपथ दिलाई। सोनी गुमटी स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपना दल के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन वर्मा, उप निदेशक पंचायत आरएस चौधरी, पुलिस अधीक्षक (मुरादाबाद प्रशिक्षण केंद्र) महेंद्र सिंह, सपा नेता सूरज सिंह आदि रहे। इसके अलावा बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया, अपना दल बलिहारी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पटेल की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।


स्कूलों में आयोजित हुए कार्यक्रम
बेलसर के जगपती देवी इंटर कॉलेज हिलालपुर, कटरा बाजार के राम पियारे शुक्ल इंटर कॉलेज, जंग बहादुर लाल बनवारी लाल इंटर कॉलेज, पतिजा बुजुर्ग के जनता इंटर कॉलेज, बेलसर के अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, बेलसर के दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कालेज मंगुरा बाजार सहित जिले के सभी स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें