सालपुर बाजार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी, विधायक प्रतीक भ
मोतीगंज। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शनिवार को रन फॉर यूनिटी के तहत पदयात्रा निकाली गई। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के नेतृत्व में सोनबरसा चौराहा से पदयात्रा शुरू होकर सालपुर बाजार होते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर वैरिया, सालपुर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सरदार पटेल अमर रहें, वंदे मातरम, भारत माता की जय... आदि देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल भारत की अखंडता और एकता के प्रतीक हैं। सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने उपस्थित लोगों को सामाजिक एकता एवं राष्ट्रीय समरसता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, आशीष मिश्र, नीरज मौर्य, गौरव सिंह, अमित सिंह, आजाद विक्रम सिंह, जय सिंह, राहुल शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)