फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख किसानों के खाते में पहुंच गई सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को दीपावली के पहले तोहफा मिल गया। योजना के तहत दो हजार रुपये की 12वीं किस्त खाते में पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों के मुताबिक यह राशि अगले महीने गेहूं की बोआई में मददगार होगी।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब पांच लाख किसानों के खाते में दो हजार रुपये की धनराशि दी जा रही थी। लाभार्थी किसानों का डाटा सत्यापित होने के बाद चार लाख ही किसान पात्र मिले। करीब एक लाख किसानों का अभी तक ई केवाईसी नहीं हुआ। जिससे 12वीं किस्त का लाभ पहले तीन लाख ई-केवाईसी पूरा कराने वाले किसानों को मिलेगा।
सोमवार को प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। हालांकि लाभार्थियों की संख्या ज्यादा होने से कुछ लोगों के खाते में मंगलवार तक भी धनराशि पहुंच सकती है। बताया जाता है कि पीएम किसान पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण धनराशि स्थानांतरण में थोड़ी समस्या आ रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने धान की खेती चौपट कर दी है। जयनगरा के किसान रामनारायन कहते हैं कि अगले महीने से गेहूं बोआई करनी थी, जिसमें पैसे की कमी हो रही थी। अब सम्मान निधि से थोड़ी आसानी हो जाएगी। महादेवा के किसान रामू कनौजिया का कहना है कि त्योहार के पहले सम्मान निधि मिलने से परिवार को दीपावली अच्छे से हो जाएगी। किसान विनीत जायसवाल का कहना है कि धान की फसल खराब होने के गेहूं की बोआई नहीं कर पा रहे थे, किसान सम्मान निधि से सहयोग मिलेगा।
जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि जिन किसानों को ई-केवाईसी पूरी हो गई है, उनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि भेजी जा रही है। करीब एक लाख किसानों की ई केवाईसी अब तक नहीं हो सकी, जिससे उनकी सम्मान निधि रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें