फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: मृत बच्चों के परिजनों से मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

Thu, 16 Feb 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोतिया के मजरा डिघिया में सड़क निर्माण से हुए गहरे गड्ढे में गिरने से हुए दो बच्चों की मौत के मामले में उनके परिजनों से सपा नेता भेंट करेंगे। सपा ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गठित किया है।
विज्ञापन

सपा के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक रामविशुन आजाद, पूर्व विधायक रमेश गौतम, निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, सपा नेता जयेश वर्मा व निवर्तमान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बलराम यादव को नामित किया है। यह लोग गुरुवार को परिजनों से भेंट करके घटना की जानकारी करेंगे।
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करेंगे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें