बेलसर ( गोंडा)। ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय, पूरे अर्जुन वैश्य के छह बच्चों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास किया है। इसके लिए शिक्षकों ने छात्रों को मेहनत कर तैयारी कराया।
इसके पूर्व दो दर्जन बच्चों को नवोदय विद्यालय में भी प्रवेश मिल चुका है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह के साथ सहायक अध्यापक अनिल कुमार, सहायक अध्यापक नंद किशोर ने छात्रों की तैयारी कराई। बताया कि इस बार कक्षा पांच के नौ बच्चों को तैयारी कराई और प्रवेश फार्म भराया। जिसमें छह बच्चों ने सफलता हासिल की। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह बेहतर प्रयास है, शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। (संवाद)