फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई पर 19.60 लाख खर्च, फिर भी नाले चोक

विज्ञापन
फोटो-17-गोंडा के राजा मोहल्ला में कचरे से भरा चोक नाला।-संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बारिश से दो माह पहले शहर के नालों की सफाई के लिए नगर पालिका परिषद ने टेंडर कराया। नालों की सफाई पर 19.60 लाख खर्च कर दिए। लेकिन ठेकेदार ने नालों की सफाई ठीक तरह से नहीं कराई। कई स्थानों पर नाले अभी भी चोक हैं। सफाई न होने से नाले उफना सकते हैं। नालो में कचरा होने के कारण शहर के कई मोहल्लों के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शहर के 27 वार्डों के मोहल्लों से निकलने वाली नालियों का पानी हर एक मोहल्ले के नालो में जाता है। नालों ने पानी होते हुए कई वार्डों के छोर पर बने तालाब में एकत्र होता है। शहर के तकरीबन सभी नाले चोक हो चुके थे। बारिश से पहले नालों की सफाई के लिए नगर पालिका परिषद ने टेंडर कराकर 19.60 लाख खर्च कर दिए। लेकिन सही ढंग से नालों की सफाई नहीं कराई गई।
नगर के पटेल नगर, महराजगंज, राजा मोहल्ला, कटहरिया, रकाबगंज, बसस्टाप आदि मोहल्लों में नाले चोक पड़े हैं। कुछ मोहल्लों में नालों की सिर्फ ऊपर सफाई कराई गई है, जबकि उसकी तलहटी में पूरी तरह से कचरा जमा है। पानी के बहाव में रुकावट आ रही है। मानसूनी बारिश में नालों से पानी पास न होने पर इन मोहल्लों के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ेगा। (संवाद)
विज्ञापन

21 नालों में सिर्फ चार नालों का टेंडर
नगर पालिका क्षेत्र के 27 वार्डों को मिलाकर शहर में कुल 21 नाले हैं। इन्हीं नालों के रास्ते में लोगों के घरों की नाली से होकर गुजरने वाला पानी तालाबों तक पहुंचता है। नगर पालिका परिषद ने 21 में सिर्फ चार नालों की सफाई का कार्य आदेश जारी कर सफाई का काम शुरू कराया है।
सफाई में लगाई जेसीबी, नहीं निकाला कचरा
शहर के नालों की सफाई के लिए निविदा लेने वाले ठेकेदार ने सफाई के लिए छोटी जेसीबी लगाई है। जिससे नालों के कचरों को निकाला जा रहा है। मगर जेसीबी नालों की तलहटी का कचरा निकालने में सफल नहीं हो रही है। इससे नालों की सफाई की खानापूर्ति कर दी गई। मगर तलहटी में अभी भी कचरा जमा है।
शहर के चार नालों की सफाई के लिए टेंडर कराया गया था। बारिश से पहले नालों की नालों की सफाई करा दी जाएगी। अभी तक नालों की सफाई में गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें