फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आतंकी बुरहान वानी की हत्या का बदला लेना चाहता था सद्दाम, इसलिए पकड़ी आतंक की राह; कई सनसनीखेज खुलासे

Thu, 06 Jul 2023 07:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

यूपी एटीएस ने गिरफ्त में आए आतंकी सगठनों के हिमायती सद्दाम शेख की पड़ताल तेज कर दी है। देहात कोतवाली की पुलिस टीम के साथ मंगलवार देर रात करनपुर पहुंची एटीएस ने सद्दाम के घर का कोना-कोना तलाशा। 
विज्ञापन
Saddam Sheikh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीस की गिरफ्त में आए सद्दाम शेख ने ऐसे ही आतंक की ओर रुख नहीं किया। वह साल 2016 में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आतंकी बुरहान वानी की हत्या से दुखी था। इसी के बाद उसने बदला लेने की ठानी। इसके लिए एक टीम बनाने को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए प्रयास करना शुरू किया। 
विज्ञापन


एटीएस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि सद्दाम आतंकी संगठनों से जुड़ा है और देश विरोधी मंसूबे बनाकर कोई बड़ी घटना करने की तैयारी में था। वह चाहता था कि कोई आतंकी संगठन संपर्क करके उसे हथियारों का प्रशिक्षण दे, जिससे वह बदला ले सके। इन बिंदुओं के आधार पर ही एटीएस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की है।

राकेश को बहराइच ले गई एटीएस
सद्दाम को गुजरात से गोंडा लाने वाले राकेश गुप्ता को एटीएस बहराइच लेकर गई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एटीएस के इंस्पेक्टर ने राकेश को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राकेश ही सबसे पहले सद्दाम के संपर्क में आया था और वही उसे गोंडा लेकर आया था। अब राकेश से पूछताछ करके एटीएस सद्दाम की वास्तविक पहचान करने का प्रयास कर रही है।

एटीएस ने फिर खंगाला सद्दाम का घर, अहम दस्तावेज मिले

यूपी एटीएस ने गिरफ्त में आए आतंकी सगठनों के हिमायती सद्दाम शेख की पड़ताल तेज कर दी है। देहात कोतवाली की पुलिस टीम के साथ मंगलवार देर रात करनपुर पहुंची एटीएस ने सद्दाम के घर का कोना-कोना तलाशा। सद्दाम को गोंडा में बसाने वाले राकेश गुप्ता को भी मौके पर बुलाया गया था। 

 

एटीएस ने सद्दाम के परिजनों के साथ ही राकेश से लंबी पूछताछ की। सद्दाम के घर से मिले कई दस्तावेज एटीएस ले गई है। गुजरात से आकर गोंडा में करनपुर के पठानपुरवा में घर बनाने वाले सद्दाम शेख की संपत्ति का पूरा ब्यौरा भी यूपी एटीएस ने जुटाया है। सद्दाम ने एक जमीन निकाह से पहले ली थी और वहां घर बनाया था। वहीं एक घर सड़क के किनारे लिया था। 

 

यह बात अलग है कि इस घर को खरीदने में सद्दाम की मदद ससुराल के लोगों ने भी की थी। दोनों संपत्तियों का ब्यौरा लेने के साथ ही सद्दाम के आधार कार्ड, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज भी एटीएस टीम अपने साथ ले गई है।
 

मकान और भूखंडों के बैनामे के असल दस्तावेज भी एटीएस ने कब्जे में लिए हैं। सद्दाम की पत्नी रूबीना के आधार कार्ड की फोटो ली है। वहीं, परिजनों और सद्दाम को जानने वाले कई लोगों से एटीएस ने पूछताछ की।

फिलहाल सद्दाम मूल रूप से कहां का है? यह अभी तक पता नहीं चल सका। उसके परिवार से जुड़े लोग भी नहीं जानते कि सद्दाम कहां से आया है।
विज्ञापन

राकेश भी यह नहीं बता सका कि सद्दाम मूल रूप से कहां का है। राकेश इतना ही बता रहा है कि सद्दाम का कोई नहीं था तो उसे दया आ गई थी। एटीएस पता लगा रही है कि सद्दाम मूल रूप से कहां का रहने वाला है? और किस इरादे से गोंडा आकर बस गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें