इटियाथोक। परसिया बहोरीपुर निवासी छह वर्षीय रुद्र प्रताप साहू ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। संस्था ने बृहस्पतिवार को मेल भेजकर इसकी जानकारी दी। पिता धर्मेंद्र साहू ने बताया कि यू केजी का छात्र रुद्र उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के नाम मात्र 45 सेकंड में सुना देता है। वह डीएम, एसपी व कई सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। अश्विनी साहू, पवन चौरसिया, शालू खान, बबलू जैन, बीआर साहू आदि ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। (संवाद)