फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरएसएस का प्रारंभिक शिक्षा वर्ग शुरू

Sat, 28 Jun 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर में आरएसएस के प्र​शिक्षण वर्ग में शामिल स्वयंसेवक। - संवाद
विज्ञापन
पसका (गोंडा)। परसपुर के महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का शुभारंभ हुआ। आरएसएस के परसपुर खंड कार्यवाह केपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन की शुरुआत नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमे, त्वया हिंदु भूमे सुखम वर्धितोहम... से की गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन संघ की प्रार्थना के बाद खेलकूद, दंड, योग-व्यायाम, कबड्डी, लंगड़ी कबड्डी, गणेश छू, नमस्ते जी, दो दलों के खेल आदि का आयोजन हुआ। बौद्धिक कार्यक्रम में संघ के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला बौद्धिक प्रमुख अरुण शुक्ल, जिला शारीरिक प्रमुख प्रदीप, सह खंड कार्यवाह राजाराम पासवान, आपूर्ति विभाग के शिवप्रकाश सिंह, जिला कार्यवाह अश्वनी, जिला प्रचारक सतीश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें