फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अविनाश के परिजनों से मिले आरएसएस के पदाधिकारी

Tue, 15 Jul 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर के ग्राम ख्वाजाजोत देवरहना पांडेपुर में गत दिनों आरएसएस के खंड बौद्धिक प्रमुख अविनाश मिश्र की हत्या के मामले की जांच पुलिस कर रही है। इसी बीच मंगलवार को आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, विभाग प्रचारक प्रवीण, गौरव सिंह, हिमांशु सिंह सहित आरएसएस के कई कार्यकर्ताओं ने अविनाश के घर पहुंचकर उनके पिता कमल प्रसाद मिश्र से मुलाकात करके शोक संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह ने पुलिस से घटना का अति शीघ्र खुलासा करके दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें