गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम कोचवा घुचुवापुर बाजार निवासी विमलेश कुमार मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया। इसमें कहा कि वह जन सेवा केंद्र चलाता है। एक अक्तूबर को उसके मोबाइल पर कॉल आई और अपना पैन कार्ड अपडेट करने की बात कही। पैन कार्ड अपडेट करते ही उसके खाते से तीन लाख 35 हजार रुपये फ्रॉड करके निकाल लिए गए। एसपी अंकित मित्तल ने कौड़िया पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिस पर थाने की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।