गोंडा। जिले में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 2,156 निरािश्रत बच्चों के खाते में आर्थिक मदद के लिए 1.40 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि मां-पिता या दोनों में किसी एक की मृत्यु के बाद बच्चों की ओर से आर्थिक सहायक के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत आवेदन किया जाता है। योजना के तहत बच्चों को 2500 रुपये हर माह भुगतान किया जा रहा है। अक्तूबर से दिसंबर की त्रैमासिक किस्त 7500 रुपये जारी की गई है। (संवाद)