सीओ सिटी विनय कुमार सिंह को रुपये की गड्डी सौंपतीं शारदा देवी। -संवाद
गोंडा। एक महिला ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उसने रास्ते में पैकेट में पड़े मिले 1.20 लाख रुपये शनिवार को सीओ सिटी विनय कुमार सिंह को सौंप दिए। नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर निवासी राकेश कुमार चौरसिया की पत्नी शारदा देवी शनिवार को सीओ सिटी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सीओ से मिलकर एक लाख 20 हजार रुपये का पैकेट दिया। शारदा ने बताया कि शुक्रवार शाम घर जाते समय रास्ते में लाल रंग की पन्नी में कुछ लिपटा पड़ा था। वह उसे लेकर घर पहुंची और वहां खोला। पन्नी में एक लाख 20 हजार रुपये थे। सीओ सिटी ने महिला के ईमानदारी की सराहना की।