फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बस्ती के आरपीएफ इंस्पेक्टर को मिला मनकापुर का प्रभार

Tue, 04 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक श्याम राज को तीन दिन पहले सीबीआई टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। अब आरपीएफ के लखनऊ डिवीजन के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्र प्रकाश मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए फेरबदल किया है। उन्होंने अपराध आसूचना विभाग (सीआईबी) के गोंडा रेलवे स्टेशन के इंस्पेक्टर उदयराज को लखनऊ मंडल से संबद्ध कर दिया है। मनकापुर पोस्ट का प्रभार गोंडा के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह की जगह बस्ती रेलवे स्टेशन के निरीक्षक एसके मिश्र को दिया गया है। पूर्व में उदयराज मनकापुर स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें