फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच नवंबर तक बढ़ाया गया रूट डायवर्जन

Thu, 30 Oct 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या में परिक्रमा एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान को देखते हुए पांच नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि इस दौरान नवाबगंज क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या मार्ग पर मालवाहक वाहनों (ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि) का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन दर्जीकुआं से मनकापुर-बभनान मार्ग या कोल्हमपुर-मनकापुर-लोलपुर मार्ग से गंतव्य को जाएंगे। इन्हीं जिलों तथा करनैलगंज-बेलसर-नवाबगंज मार्ग से आने वाले छोटे वाहन कटरा शिवदयालगंज (लकड़मंडी) तिराहे से लोलपुर पुल की ओर डायवर्ट करके नए सरयू पुल से अयोध्या की तरफ भेजे जाएंगे। बस्ती व अयोध्या से गोंडा की ओर जाने वाले भारी वाहन मनकापुर-नवाबगंज मार्ग से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें