गोंडा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से रविवार को मनकापुर विधानसभा के कटहर बुटहानी में युवा संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामशंकर राजपूत रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की अहम भूमिका होगी।
केंद्र व राज्य सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़ना है।
प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव के पहले कम से कम 50 लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करे। विशिष्ट अतिथि के रूपमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि चौरसिया व क्षेत्रीय मंत्री रंजीत बाबा रहे।
जिलाध्यक्ष प्रिंस चौरसिया ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीनाराय राजभर, मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडेय आदि रहे।