तरबगंज। महंगी पुरवा के पास सड़क किनारे खेल रही बच्ची को मंगलवार को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
महंगी पुरवा के रहने वाले रामजन्म ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी रानी 8 घर के पास सड़क किनारे आम के पेड़ के नीचे खेल रही थी तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल डाला। रामजन्म ने थाना तरबगंज में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।