गोंडा। परिवहन निगम में चालकों की भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है। जिसका खामियाजा निगम को भुगतना पड़ रहा है। इससे परिवहन निगम को प्रतिदिन एक लाख से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों में 39 बसें चालकों की कमी से कार्यशाला में ही खड़ी हैं। बसों का संचालन न होने से तीन लाख 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने बताया कि चालकों की कमी से बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही है। चालकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। (संवाद)