गोंडा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र वाले जिलों तक पहुंचाने और वापसी के लिए 20 बसें लगाई गई हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जमीला खातून ने बताया कि पीईटी 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 20 बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें गोंडा से मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बस्ती और बहराइच के मार्गों पर संचालित होंगी। बस्ती से बहराइच के लिए भी बसें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए चालकों और परिचालकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। (संवाद)