फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क पर नहीं कैंपस में खड़ी करें रोडवेज बसें

Wed, 06 Mar 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र और पुलिस कप्तान ने बुधवार को शहर की यातायात व्यवस्था काे परखा। अफसर रोडवेज बस स्टेशन तिराहा पहुंचे तो वहां सड़क पर बसें बेतरतीब तरीके से खड़ी थीं।
विज्ञापन

बसों को कैंपस में खड़ी करने के निर्देश रोडवेजकर्मियों को दिए। कहा कि ध्यान रखें सड़क पर जाम न लगे। आयुक्त ने रोडवेज के एआरएम फाईनेंस जेपी सिंह को बसों को हरहाल में कैंपस में ही लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अफसरों ने गुरुनानक चौक, बड़गांव पुलिस चौकी समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था परखी।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय मिश्रा को रेहड़ी, खोमचा, ठेला व पटरी दुकानें पीछे लगवाने को कहा। ताकि सड़क पर लगने वाले जाम को रोका जा सके। अफसरों ने यातायात व्यवस्था में लगे उपनिरीक्षकों, सिपाहियों, होमगार्डस व पीआरडी जवानों से भी ड्यूटी बखूभी निभाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें