फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 24 करोड़ से सड़क का चौड़ीकरण शुरू

Thu, 13 Feb 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका (गोंडा)। परसपुर-धर्मनगर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग के निर्माण से राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने बताया कि परसपुर से धर्मनगर होते हुए नीरपुर ख्याला तक 10 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण लगभग 24 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग खंड दो के अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि इस मार्ग को 5.5 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। बुधवार को पूजन के बाद काम शुरू करा दिया गया। इस मार्ग से प्योली, मलांव, कटैला, धनौरा, मधईपुर खांडेराय, धनुही, अंदुपुर आदि गांवों के 20 हजार लोगों का आवागमन सुगम होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें