फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस न फिटनेस,यमदूत बनकर दौड़ रहीं 10 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियां

विज्ञापन
फोटो-20-गोंडा के सालपुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से जाते लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। ट्रैक्टर ट्रॉलियों से हो रहे सड़क हादसों के बाद भी परिवहन विभाग सबक नहीं ले रहा है। बिना लाइसेंस व फिटनेस के जिले में 10 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियां यमदूत बनकर सड़कों पर दौड़ रही हैं। इनसे हर पल हादसे का खतरा बना रहता है। पहले भी यहां ट्रैक्टर ट्रॉलियों से हादसों में लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद परिवहन विभाग ट्रॉलियों पर सवारियां ले जाने पर रोक नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लोगों की जान जोखिम में डाल रही हैं। जिले में कृषि कार्य के लिए चल रहीं ट्रैक्टर ट्रॉलियों की संख्या 20 हजार से अधिक है। इसमें 10 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है। अवैध तरीके से व्यवसायिक इस्तेमाल में ट्रैक्टर ट्रॉलियों से ईंटें, बालू, मौरंग आदि की ढुलाई की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कृषि व व्यवसायिक उपयोग के साथ ही सहालग में इन्हीं ट्रैक्टर ट्रॉलियों से शादियों में जाते हैं। शारदीय नवरात्रि में माता के दरबार में दर्शन करने के लिए गांवों के लोग पूरे परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ही आवागमन कर रहे हैं।
कम खर्च में अधिक लोगों को मंजिल तक पहुंचाने में ये मददगार तो साबित होती हैं, मगर इनके चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है और न ही इन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। ट्रॉलियों की फिटनेस भी नहीं होती है। पिछले तीन साल के आंकड़ों पर गौर करें तो ट्रैक्टर ट्रॉलियों से 33 हादसे हुए हैं। इनमें 22 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 54 लोग जख्मी हो चुके हैं।
विज्ञापन

कुल पंजीकृत ट्रैक्टर 86
कुल पंजीकृत ट्रॉलियां 113
व्यावसायिक उपयोग में ट्रैक्टर ट्रॉलियां 10 हजार
कृषि कार्य के प्रयोग में ट्रैक्टर ट्रॉलियां 20 हजार
हादसों के चिह्नित स्थल
दर्जीकुआं चौराहा
कहोबा चौराहा
दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग
जहंगिरवा रेलवे क्रॉसिंग
राजा सगरा
परिवहन नियमों का नहीं हो रहा पालन
व्यावसायिक उपयोग में आने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों का रजिस्ट्रेेशन संभागीय परिवहन विभाग से कराया जाना जरूरी है। मगर लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों का संचालन कर रहे हैं। चेकिंग में पकड़े जाने पर मंडी में अनाज लाने का बहाना करके बच जाते हैं। जबकि ट्रैक्टर ट्रॉलियों का व्यावसायिक उपयोग करते हैं।
बिना पंजीकरण वाहन सीज होंगे
बिना पंजीकरण के लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियों का व्यवसायिक उपयोग कर रहे हैं। अभियान चलाकर अवैध तरीके से चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की चेकिंग कराई जा रही है। बिना पंजीकरण के पाए जाने पर सीज किया जाएगा। शैलेंद्र तिवारी, प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें