रुपईडीह (गोंडा)। विकासखंड पंडरीकृपाल के वैनिया संपर्क मार्ग पर सड़क न होने के कारण आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मांग की। कहीं सुनवाई न होने पर चंदा एकत्रित करके लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू करा दिया। ग्रामीण सुरेंद्र पटेल, उदयराज चौहान, श्रवण कुमार, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सुरेंद्र चौहान आदि ने बताया कि अभी जेसीबी से सड़क पटाई कराई जा रही है। (संवाद)