गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाइवे मार्ग स्थित पराग डेयरी के पास एक बाइक को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिस में एक युवक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना में मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के निवासी 18 वर्षीय धुव्र कुमार पांडेय, 17 वर्षीय विवेक, 19 वर्षीय रिसु एक ही बाइक पर सवार होकर शहर में वैवाहिक कार्यक्रम में आये थे। शुक्रवार की देररात्रि को घर लौट रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लग जाने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।
इधर, इलाज के दौरान ध्रुव कुमार पांडेय की मौत हो गई। विवेक कुमार और रिशु का इलाज चल रहा है। मृतक ध्रुव कुमार हाई स्कूल का छात्र है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाल नगर राकेश सिंह का कहना है कि एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे और हेलमेट नहीं लगाए थे।