फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंदिरों में हुए अनुष्ठान, हवन और भंडारे

Sat, 07 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। हनुमान चौदस पर शनिवार को नगर और आसपास के क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन और आरती में शामिल होकर बजरंगबली के दर्शन किए। कई स्थानों पर भंडारे आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। सरयू घाट स्थित हनुमान मंदिर में हवन-पूजन हुआ। इसके बाद कन्या पूजन और ब्राह्मण भोज कराया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कैलाशबाग स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में भी भंडारा आयोजित हुआ। ठाकुर श्रीरामजानकी चतुर्भुजी मंदिर बालकराम पुरवा में हनुमान जी की विशेष आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। बालाजी मंदिर सोनवार में हवन-पूजन कर हनुमान जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें