फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरएसएस के स्थापना दिवस पर अखंड भारत का संकल्प

Sat, 31 Aug 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर अखंड भारत का संकल्प लिया गया। गोंडा नगर प्रखंड की ओर से शुक्रवार को गांधी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि अब इस समय रेल को प्रभावित किया जा रहा है। कुछ लोग रेल दुर्घटना का कारक बन देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। रेलवे पटरी को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का लक्ष्य है कि अपने 60 वर्ष पूर्ण होने पर उसका काम हर गांव, हर मोहल्ले और हर हिंदू के घर तक पहुंचना चाहिए। इस अभियान पर पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं। राधाकृष्ण मंदिर के महंत दुर्गा दास, विहिप के विभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने भी संबोधित किया। इस दौरान राकेश वर्मा, शारदाकांत पांडेय, शीतला प्रसाद तिवारी, अरुण शुक्ल, अश्वनी शुक्ल, धर्मेंद्र पांडेय, महेश तिवारी, राजकुमार शुक्ल, भरत गिरी, बबलू वर्मा, दिवाकर सोमानी, बलराम बाबू शुक्ल, आशीष मोदनवाल, संदीप यादव, अमर किशोर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें