रत मिलाप चौराहे पर दीप महायज्ञ में शामिल लोग। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। गायत्री परिवार की ज्योति कलश रथयात्रा का शनिवार शाम भरत मिलाप चौराहे पर स्वागत किया गया। गणेश पूजा पंडाल में दीप महायज्ञ के माध्यम से जन जागरण का संकल्प लिया गया। दीप पूजन करने वाली 24 देव कन्याओं को गायत्री परिवार की ओर से तुलसी का पौधा भेंट किया गया। इस मौके पर पूजन प्रमुख दीपक मराठा, दीपयज्ञ प्रभारी रामचंद्र गुप्ता, शिवकुमार सोनी आदि मौजूद रहे। बालेश्वरगंज व अशोकपुर में भी ज्योति कलशयात्रा निकाली गई। (संवाद)