फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुरक्षा की गारंटी पर अड़े रेजिडेंट डॉक्टर

Wed, 21 Aug 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों का आंदोलन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। ऐसे में मेडिकल कॉलेज से करीब 850 मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। वहीं, सुरक्षा की मांग पर अड़े डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना देने के बाद प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटस्थाने से मुलाकात कर पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 1,105 लोगों ने पर्चा बनवाया। इनमें 220 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने स्कूलों में प्रवेश के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए पर्चा बनवाया। जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के चलते वरिष्ठ परामर्शदाताओं ने ओपीडी की कमान संभालते हुए मरीजों का उपचार किया। मगर 850 मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।

वहीं, धरने पर बैठे डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस चौकी बनवाने और परिसर में ही महिला डॉक्टरों को आवास दिलाने की मांग की। एसपी को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि अस्पताल में अक्सर मारपीट की घटनाएं होती हैं। आए दिन बाइक चोरी होती है। डॉक्टरों व मरीजों की सुरक्षा के लिए अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाना चाहिए। आंदोलन में डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. रमेश पांडेय, डॉ. शिवांगी राज, डॉ. खालिद बिलाल, डॉ. सलमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें