फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छप्परयुक्त मकान में आग से फटा रसोई गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। छप्परयुक्त मकान में अचानक आग लगने से नकदी व खाद्यान्न सहित हजारों रुपये के सामान जल गए। इसी दौरान गैस सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे बड़ी अनहोनी होने से बची।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचरन में बृहस्पतिवार शाम अचानक नान बाबू गोस्वामी के घर में आग लग गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर में आग पूरे घर में फैल गई। घर में रखा रसोई गैस सिलिंडर फट गया। पांच हजार रुपये नकदी, कपड़ा व खाद्यान सहित अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया। गृह स्वामी के अनुसार आग से लगभग एक लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। लेखपाल बाबूराम ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें