गोंडा में देवनरायन यादव उर्फ देवा। -फाइल फोटो
- फोटो : GONDA
गोंडा। नवाबगंज के माझा राठ गांव के रहने वाले लाइनमैन देव नरायन उर्फ देवा के शव का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान पूरे समय वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि देवा के शव का पोस्टमार्टम फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में डॉ. अमित त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष शुक्ला व डॉ. आफताब आलम के पैनल से कराया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान पूरे समय वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देवा की मौत दिल का दौरा (कार्डियोजेनिक शॉक) पड़ने से हुई है। संवाद