रेनू मिश्रा को सम्मानित करते जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी। स्रोत: सूचना विभाग
गोंडा। जिला प्रोबेशन कार्यालय में मंगलवार को मेगा इवेंट अनंता के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेनू मिश्रा को सम्मानित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में संघर्ष कर आत्मनिर्भर बनीं रेनू मिश्रा को सम्मानित किया गया, जो स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जीविका ब्रांड के तहत मोमबत्ती, अगरबत्ती व धूपबत्ती का निर्माण कर बाजार में बेचती हैं। रेनू महिलाओं की प्रेरणास्रोत हैं, जो पति की मृत्यु के बाद भी अपनी मेहनत के बल पर अपने बच्चों के साथ-साथ परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। कार्यक्रम में अखलाक अहमद, चंद्रमोहन वर्मा, राजकुमार आर्य, शिवगोविंद वर्मा, अंकित पांडेय, संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। (संवाद)