फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाढ़ प्रभावित 200 परिवारों को बांटी राहत किट

Thu, 20 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गौरासिंहनापुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देते विधायक अजय सिंह। स्रोत: सूचना विभाग 
विज्ञापन
करनैलगंज। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव गौरा सिंहनापुर में बृहस्पतिवार को राहत सामग्री वितरित की गई। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजय सिंह ने गांव पहुंचकर करीब 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट बांटी। इस दौरान विधायक ने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति में सरकार और प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचाने को कहा। एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। तहसीलदार डॉ. शैलेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार विकास राज, राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ल, लेखपाल विकास सिंह समेत राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें