फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू के जलस्तर में गिरावट से राहत

Fri, 29 Sep 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरयू नदी का जलस्तर घटते हुए खतरे के निशान से करीब सवा मीटर नीचे पहुंच गया है। नदी अब अपने दायरे में आ गई है। इससे ग्रामीणों में राहत की सांस ली है। शुक्रवार को तीन बैराजों से 60,066 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है
विज्ञापन


सरयू नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है। नदी अब अपनी सीमा में आ चुकी है। वहीं, जिन गांवों में बाढ़ के समय पानी भर गया था वहां से पानी निकल गया है। ग्रामीणों ने आशा जताई है कि यदि मूसलाधार बारिश और बाहरी पानी नहीं आया तो अब दिक्कत दूर हो जाएगी। जल्द ही वह लोग अपने घर लौट जाएंगे। हालांकि बाढ़ से प्रभावित रहे गांवों के लोग वायरल, खांसी, खुजली आदि से परेशान हैं। बाढ़ खंड के अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि किसी प्रकार का कोई खतरा या बाढ़ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें