फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : महिला अस्पताल में शुरू हुआ सिजेरियन

Sat, 07 Oct 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में तीन दिन बाद सिजेरियन प्रसव शुरू होने से गर्भवतियों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार रात नौ बजे से दो बजे तक 10 गर्भवतियों का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के बेहोशी के डॉक्टर कुमार ज्ञानम विगत तीन अक्तूबर से बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद हैं। इससे तीन दिन में 47 गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में ऑपरेशन कराना पड़ा। शुक्रवार रात नौ बजे पैनल में नामित डॉ. अनिल तिवारी के सहयोग से ऑपरेशन शुरू हुआ। देर रात दो बजे तक दस गर्भवतियों का ऑपरेशन हुआ। शनिवार को भी निश्चेतक डॉ. अनिल तिवारी के सहयोग से ऑपरेशन हुए। इससे गर्भवती महिलाओं व उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली। पैनल के अन्य चिकित्सकों से भी ऑपरेशन में सहयोग करने की अपील की गई है। इमरजेंसी में ऑपरेशन के लिए डॉ. अनिल तिवारी के अलावा डॉ. अनूप सैनी, डॉ. वीपी सिंह व डॉ. नितिन गुप्ता को ऑन कॉल के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें