जिला पंचायत सभागार में लाभार्थी को चेक सौंपते विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विनय द्विवेदी व डीएम प्र
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को कृषि निवेश अनुदान एवं आपदा राहत सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजीव प्रसारण के माध्यम से हुए कार्यक्रम में किसानों को राहत सहायता के प्रतीकात्मक डेमो चेक व बीज की मिनीकिट वितरित की गई। तहसील सदर में आपदा राहत विभाग की ओर से 120 से अधिक किसानों को डेमो चेक दिए गए। कृषि विभाग ने 35 से अधिक किसानों को चना, मसूर, मटर और सरसों के बीज की मिनी किट वितरित किए। जिले की सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, एडीएम प्रमोद झा व अन्य अधिकारियों ने किसानों को सहायता सामग्री वितरित की। (संवाद)