गोंडा। फातिमा काॅलेज सभागार में शनिवार को एक पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें काॅलेज के वरिष्ठ शिक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक ‘ख्वाब न मरने पाएं’ का विमोचन किया गया। उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए ब्रजेश को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक सैयद शहनवाज, सहायक प्रबंधक अतुल द्विवेदी, खुशबू शर्मा और अनुष्का जायसवाल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य फादर पाल कोरया, हेड मिस्ट्रेस सिस्टर स्मिता, अधिवक्ता केके श्रीवास्तव उपस्थित रहे।