गोंडा। सड़क पर होने वाले हादसों को लेकर संभागीय परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। बिना फिटनेस दाैड़े रहे स्कूली वाहनों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पंजीयन अधिकारी ने 43 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। पंजीयन अधिकारी ने 165 अनफिट स्कूली वाहनों के मालिकों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के सात दिनों के अंदर वाहनों का फिटनेस कराना होगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी भारतीय ने बताया कि फिटनेस न कराने वाले 43 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। 165 अनफिट स्कूली वाहनों के मालिकों को सात दिनों के अंदर फिटनेस कराने का नोटिस भेजा गया है। निर्धारित समय में फिटनेस नहीं कराने पर पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।