फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: समाधान दिवस में 23 शिकायतों का निस्तारण

Sat, 08 Jul 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक थाने में ​शिकायतें सुनते डीआईजी एपी सिंह। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 17 थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 334 शिकायतें आईं। जिसमें से सिर्फ 23 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

इटियाथोक संवाद के अनुसार शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की हकीकत जानने के लिए डीआईजी एपी सिंह थाना इटियाथोक पहुंचे। डीआईजी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां 24 लोगों ने राजस्व से संबंधित समस्याएं रखीं। राजस्व कर्मियों ने चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
तरबगंज संवाद के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 शिकायतें आईं। इनमें से दो का निस्तारण कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश वर्मा ने बताया कि राजस्व से संबंधित 51 मामले महीनों से लंबित हैं। जिसका निस्तारण अभी तक नहीं किया जा सका। सीओ संजय तलवार ने राजस्वकर्मियों को विवादित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के अनुसार हलधरमऊ नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव व कटराबाजार के नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां 44 शिकायतें आईं, जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सीओ नवीना शुक्ला ने कहा कि अनावश्यक फरियादियों को परेशान करने की शिकायत मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कटराबाजार संवाद के अनुसार प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल 18 शिकायतें आईं। दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। धानेपुर संवाद के अनुसार नायब तहसीलदार अनुराग कुमार पांडेय व सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने शिकायतें सुनीं। थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि कुल पांच मामले राजस्व के आए। जिनमें से एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें