फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरबीएसके टीम ने कराया बच्चे का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेलसर सीएचसी क्षेत्र के पकवान गांव पूरे पहलवान निवासी संदीप का बेटा श्रेष्ठ (2) कलेक्टप्लेट बीमारी से पीड़ित था। आरबीएसके टीम ने बच्चे के परिजनों से मिलकर स्माइल ट्रेन संस्था की मदद से लखनऊ के हेल्थ सिटी हाॅस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन कराया। इसके बाद श्रेष्ठ पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन

आरबीएसके टीम प्रभारी डॉक्टर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि श्रेष्ठ को कलेक्टप्लेट बीमारी थी। इस बीमारी में बच्चे को बोलने में दिक्कत होती है, आवाज नाक से निकलती है और भोजन करने पर वह अंदर जाने के बजाय नाक से निकल जाता है। बताया कि परिवार के लोग बच्चे का ऑपरेशन कराने से डर रहे थे। उन्हें समझाकर सीएचसी लाया गया। जहां पंजीकरण करके जिला मुख्यालय भेजा गया था। जांच के बाद लखनऊ की स्माइल ट्रेन संस्था को रेफर कर दिया गया। डॉक्टर आशुतोष ने संस्था की मदद से निशुल्क ऑपरेशन कराया गया। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें